फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आवास की निर्माणाधीन छत ढही, मिस्त्री-मजदूर घायल, कानपुर रेफर

विज्ञापन
अस्पताल में स्ट्रेचर पर घायल को ले जाती पुलिस। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर स्थित एसपी आवास में निर्माणाधीन छत बीम की ढलाई करते समय ढह गई। जिसके मलबे में राजमिस्त्री व एक मजदूर दब गया, जबकि आठ अन्य मजदूर बच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आवास में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूरों व राजमिस्त्री ने बताया कि एसपी के बेडरूम व उसके बगल स्थित एक कमरे की पुरानी जर्जर छत को तोड़कर नई छत डाली गई थी। जिसमें एक बीम डाली जानी बाकी थी। बताया सोमवार की शाम करीब सात बजे छत में दूसरी बीम में सीमेंट का मसाला भरकर उसे राजमिस्त्री बराबर कर रहा था।
तभी निर्माणाधीन छत बीम समेत भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में राजमिस्त्री अनरजीत (35) पुत्र शिवलाला निवासी गोरखपुर, मजदूर इंद्रजीत (22) पुत्र सोहन निवासी गंगवा डेरा घायल हो गए। जबकि अन्य मजदूर बच गए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को एसपी के पीआरओ केके पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सक डा. एके सिंह ने बताया कि घायल मजदूर की हालत नाजुक है। इस पर उसे कानपुर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें