हमीरपुर। बहुजन मुक्ति पार्टी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकारी विभागों के निजी करण सहित कई मुद्दों पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
पार्टी के प्रदेश सचिव बीएल कोरी ने कहा कि भाजपा सरकार ईवीएम द्वारा चुनी हुई घोटाले की सरकार है। जिसके कारण जनविरोधी नीतियां बनाकर मूल निवासियों की हत्याएं करवा रही है। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल ने कहा कि मूल निवासियों को शिक्षा से वंचित करने के लिए इस मौके पर ओंकार, मूलचंद्र, सुनील कुमार, शिवकरण, राधेश्याम, जसवंत, सर्वेश निषाद, महेश चमन आदि मौजूद रहे। संवाद