फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में व्यापारियों को पेंशन संबंधी दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विकासखंड कुरारा के सांई कामन सर्विस सेंटर बेरी रोड के सीएससी केंद्र पर श्रम विभाग ने कैंप का आयोजन किया। जिसमें प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत व्यापारियों का पंजीयन किया गया।
विज्ञापन

श्रम विभाग के सहायक लेखाकार विवेक प्रकाश मिश्रा ने बताया कि 30 नवंबर से छह दिसंबर तक पेंशन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में किया है। कहा कि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी जनसेवा केंद्रों द्वारा किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के ऐसे व्यापारी की आयु के आधार पर 55 रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक अंशदान जमा कर किसी भी जनसेवा केंद्र से पंजीयन करा सकते हैं। जिनको 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद तीन हजार रुपये प्रतिमाह आजीवन पेंशन मिलेगी। साथ ही मृत्यु के बाद 1500 रुपये पत्नी को आजीवन देय होगा। इस मौके पर मो. उबैद, अजय कुशवाहा, सूरजभान सिंह, तरुण कुमार, लवकुश, उमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें