फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में सपाइयों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महंगाई, भ्रष्टाचार, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी व अन्य समस्याओं को लेकर सपाइयों ने मंगलवार को सभी तहसीलों में धरना दिया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित तेरह सूत्री मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अगुवाई में सुबह 10 बजे से कलक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे पर धरना दिया गया। उन्होंने कहा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व बिजली की दरों में की गई बढ़ोत्तरी से आम जनमानस परेशान है। खाद व बीज का अभाव है।
अन्ना पशुओं से किसान फसलें नहीं बचा पा रहे। सांसद मोहम्मद आजम खां के ऊपर लगे फर्जी मुकदमों को समाप्त करने व विधायक अब्दुला आजम खां के उत्पीड़न पर रोक लगाए जाने की मांग की। सपाइयों ने अतिरिक्त एसडीएम अशोक यादव को ज्ञापन सौंपा। सभासद हसन खान गोलू, पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि, मनोज यादव, मिस्बाहुल हसन लाला, राजेश श्रीवास एडवोकेट, चमन अली, यदुवीर सिंह, अमित अनुरागी, सैय्यद उमर, बीटू यादव, मनीष निगम सहित अन्य रहे।
विज्ञापन

राठ प्रतिनिधि के अनुसार सपाइयों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक डॉ. अंबेश कुमारी ने कहा भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार खोखले विकास का झूठ फैला रही है। अध्यक्षता पूर्व मंत्री रामाधार सिंह लोधी ने की। सत्यपाल यादव, रशीद राइन, डा. मो. शमीम खान, सुल्तान मंसूरी, रामसजीवन यादव, मोहम्मद इरशाद बाबू, नीरा यादव, इमरान खान सभासद, मृत्युंजय, सुल्तान मंसूरी, योगेंद्र कुमार, पंडित कृष्ण कुमार मिश्रा, सुलेमान अली, अनिल यादव पहलवान आदि सपाई मौजूद रहे।
मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार महंगाई पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित 12 मुद्दों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष रामकिशोर व रईस अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष मोईनउद्दीन, लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव शादाब, जबीर चौधरी, शाकिर खान, मझरउद्दीन, शिवलाल प्रजापति, सत्तार सोले, देवेंद्र यादव, रसूला, हबीब, बरदानी निषाद, बस्सी कुरैसी, नंद किशोर, प्रभात यादव, सोनू, अजय कुमार, आदि थे। जबकि पूर्व मंत्री बशीरउद्दीन भी इनके समर्थन में तहसील पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें