फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों ने दोस्त के पेट में घोंप दी बोतल, हत्या के प्रयास का मुकदमा

विज्ञापन
हमीरपुर अस्पताल में उपचाराधीन रिजुल धूमल। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
दो भाइयों ने दोस्त के पेट में घोंप दी बोतल, हत्या के प्रयास का मुकदमा
विज्ञापन

जेसीबी ऑपरेटर तीनों युवकों में लंगवाण स्थित किराये के कमरे में हुई मारपीट
दो भाइयों की लड़ाई के बीच बचाव में गए तीसरे युवक पर बोतल से हमला
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। नशे में धुत दो भाइयों के बीच चल रहे झगड़े के बीच बचाव में उतरे युवक के पेट में दोनों ने शीशे की बोतल घोंप दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में आसपास के लोग पीड़ित को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाए। जहां पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे पीड़ित का आपरेशन तो सफल रहा, लेकिन मंगलवार शाम तक वह कुछ बोलने में सक्षम नहीं था। उधर, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीनों युवक जेसीबी आपरेटर हैं और किराये के कमरे में लंगवाण गांव में रहते थे। पुलिस के मुताबिक जिस समय रविवार देर रात यह वारदात हुई, आरोपी नशे में थे। वहीं पीड़ित सोया हुआ था। दोनों आरोपी भाई रोहित शर्मा (23) और विनोद (21) निवासी गांव कनेरड़, पंचायत चमियाणा, तहसील सुजानपुर नशे की हालत में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे। इसी बीच बचाव में आए रिजुल धूमल (21) पुत्र राकेश कुमार निवासी बराड़ा के पेट में दोनों ने शीशे की बोतल तोड़ कर घोंप दी। इस कारण मौके पर ही रिजुल की हालत गंभीर हो गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के परिजन और ग्रामीण भी सोमवार से लेकर अस्पताल में ही हैं। वहीं, उसकी माता बेसुध हालत में है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित का आपरेशन सफल रहा है, लेकिन वह बोल नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें