फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सिजवाही गांव में रविवार सुबह दुकान से सामान लेकर घर जा रही एक वृद्ध महिला के ऊपर कच्ची दीवार गिरने से वह मलबे में दब गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने उसे मलबे से बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिजवाही गांव निवासी भल्लो (70) पत्नी बुद्धा सुबह 10 बजे घर का सामान लेने दुकान गई थी। सामान लेकर वह वापस जा रही थी, तभी अपने मकान में घुसते समय दरवाजे के ऊपर की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे वह मलबे में दब गई। यह देख पड़ोसियों ने शोर किया और मलबे से उसे निकालने का प्रयास किया। जब तक मलबे से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वृद्धा के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके कोई पुत्र नहीं है। अपनी पुत्री के एक पुत्र को अपने सहारे के लिए रखे थी। ग्राम प्रधान कृष्ण बिहारी सिंह ने बताया घटना की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी गई है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसीलदार रामानुज शुक्ला ने बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है कि दैवी आपदा में मिलने वाली धनराशि उसके परिवार को मिल सकती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें