फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भाजपा नेता सहित अन्य पर रिपोर्ट दर्ज करने के दिए आदेश

Fri, 21 Nov 2025 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। किसान पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को लेकर हुए विवाद पर कोर्ट ने पुलिस को भाजपा नेता सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट, डायल 112, शपथपत्र और राठ पुलिस की आख्या की जांच कर घटना को गंभीर पाया है। भाजपा नेता अभी भी लापता हैं और भाई ने पुलिस पर भाई को लापता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जनपद महोबा के पनवाड़ी थानाक्षेत्र के बुडौरा गांव निवासी नरेश कुमार वर्मा ने अदालत को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 18 अक्तूबर की रात वह साथी मनोज, वीरेंद्र, अजय, रविकुमार के साथ मुस्करा से अपने गांव वापस आ रहे थे। राठ-हमीरपुर मार्ग पर स्थित किसान पेट्रोल पंप पर तेल भराने आए। ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने पर पंप कर्मियों से विवाद हो गया।
झगड़े की आवाज सुनकर पंप मालिक व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान, राघवेंद्र सिंह राजपूत व मैनेजर ओमकार खंगार, सुरेंद्र सहित अन्य व्यक्ति आ गए। आरोप है कि प्रीतम सिंह ने जातिसूचक गालियां देते हुए एकराय होकर लाठी-डंडों से उनको मारापीटा। उनपर जानलेवा हमला किया। साथी रवि ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को सीएचसी राठ में भर्ती कराया। रिपोर्ट करने थाने गए तो उसको थाने में बैठा लिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष के कहने पर उसको थाने से भगा दिया गया।
विज्ञापन

एससीएसटी कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सीओ राठ को आदेशित कर उक्त लोगों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। इस पर सीओ राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि एससीएसटी कोर्ट ने आज ही आदेश किया है। कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा।
-

भाई ने जताई भाजपा नेता के हत्या की आशंका

राठ। बीते एक माह से लापता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई ने पुलिस पर भाई की हत्या करने की आशंका जताई है। मामले में कोतवाल लाइन हाजिर हो चुके हैं।

अधिवक्ता वीरसिंह राजपूत ने बताया कि बीते 18 अक्तूबर की रात उनके भाई भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान के पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों ने मारपीट की थी। पुलिस उनके भाई प्रीतम सिंह को कोतवाली ले गई। तभी से उनका भाई वापस नहीं आया हैं। पुलिस पर भाई को लापता करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने उन्हें बरामद कर पेश करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को उसके भाई वीर सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें पुलिस पर भाई की हत्या करने की आशंका जताई है। कहा कि पुलिस शव को ठिकाने लगाने के प्रयास में कोर्ट से तारीख बढ़वा रही है। मामले की सुनवाई 27 नवंबर को लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें