फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाज ने ट्रैक्टर की डिग्गी से उड़ाए एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। बाइक सवारों ने ट्रैक्टर की डिकी तोड़कर किसान के एक लाख रुपये पार कर दिए। घर पहुंचने पर किसान को जानकारी हुई। किसान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सिसोलर थानाक्षेत्र के परेहटा गांव निवासी उमाशंकर यादव ने बताया कि भाई बबलू यादव के साथ मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली में सरसों लेकर नवीन गल्ला मंडी बेचने आए थे। सरसों को आढ़ती पवन पांडे की आढ़त पर बेचकर 1.56 लाख रुपये मिला था। 56 हजार रुपये उसने जेब में रख लिए और एक लाख रुपये गमछे में लपेटकर छोटे भाई बबलू यादव को थमा दिए। बबलू ने रुपयों को ट्रैक्टर की डिकी में रख लिए और मंडी से देवगांव चौराहा आ गया। यहां संदीप खाद भंडार के पास ट्रैक्टर खड़ा करके संदीप से मिलने चला गया। इसी बीच युवक ने ट्रैक्टर की डिग्गी तोड़कर एक लाख रुपये पार कर दिए और बाइक में बैठकर रफूचक्कर हो गए। यह सारा नजारा दूसरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बुधवार की सुबह किसान ने थाने में तहरीर देकर घटना से अवगत कराया।
थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार को सौंपी है। कस्बा इंचार्ज ने किसान की निशानदेही पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें