फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किसान की हत्या में एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुस्करा (हमीरपुर)। चंदौरा बुधवा डेरा क्षेत्र में खेत से निकलने को लेकर हुए विवाद में सोमवार शाम राजबहादुर उर्फ लंगड़ी (60) की सब्बल से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने रात में ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे शैलेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता सोमवार शाम खेत पर गए थे। आरोप है कि खेत से निकलने को लेकर पारिवारिक विवाद में अर्जुन और जगत अहिरवार ने उनके सिर पर सब्बल से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजबहादुर की मौत हो गई। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि पुलिस टीम ने रात में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। मुख्य आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी जगत अहिरवार की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें