गोहांड (हमीरपुर)। सेवा संकल्प सप्ताह के तहत बुधवार को विकासखंड सभागार में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगोली के विभिन्न रंगों और आकृतियों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक सरोकारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति भिलवारे ने कहा कि समाज के विकास में नारी शक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षिकाएं घर-घर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण का संदेश पहुंचाने के साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वहीं प्रतिभागियों ने रंगोली के माध्यम से समाज में बेटियों की शिक्षा, महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। यहां पर बीडीओ विनोद कुमार पांडेय, एआरपी सौरभ त्रिपाठी, रेखा, सुपरवाइजर प्रियंका, सुशीला सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।