फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दुष्कर्म की दो घटनाओं में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर(हमीरपुर)। एक सप्ताह पहले किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य मामले में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गत 27 जुलाई की रात करीब 8 बजे, थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए खेतों की ओर गई 13 वर्षीय किशोरी को गांव के दबंग सत्येंद्र सिंह ने तमंचे के बल पर उसकी मां को डराकर अगवा कर लिया था। आरोपी किशोरी को अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। रात करीब एक बजे पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराया लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर 28 जुलाई को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर लिया था। बाद में किशोरी ने अदालत में दुष्कर्म के बयान दर्ज कराए तो बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धाराएं बढ़ाकर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना का आरोपी कानपुर का निवासी है और समूहों के ऋण वितरण का कार्य करता है। पीड़ित महिला भी समूह का संचालन करती है जिसके कारण आरोपी का उसके यहां आना-जाना था। आरोपी ने इसी पहचान का फायदा उठाकर 27 जुलाई की रात में महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था लेकिन अगले दिन उसे छोड़ दिया गया था। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने रविवार को पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कानपुर भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें