फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की

Fri, 07 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
देवादास मंदिर में सजा मां का दरबार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पंाचवां स्वरूप स्कंदमाता नारी शक्ति और मातृ शक्ति का सजीव चरित्र है। गुरुवार को इनके दर्शन को भारी भीड़ उमड़ी। नगर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


वहीं मुख्यालय के विभिन्न मार्गो में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। भक्ति भाव के इस पर्व में नगर में जगह-जगह देवी भक्ति के गीत गूंज रहे हैं। मुख्यालय में आकर्षक देवी पंडाल देवादास मंदिर में भी है। वहीं पुलिस ने इन पर्वो में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यालय के प्रमुख मार्गो में रूट मार्च किया। इस मौके पर सीओ सीताराम व कोतवाल सुभाष यादव, सुमेरपुर थानाध्यक्ष पीके यादव व ललपुरा थानाध्यक्ष सहित पुलिस अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्रा के नेतृत्व में सीओ व पुलिस के जवानों ने कस्बे के मुख्य क्षेत्रों में रूट मार्च किया। क्षेत्राधिकारी उमरदराज खंा, सीओ अभिनव व कोतवाल घनश्याम पांडेय पुलिस बल के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें