फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चलाई गोली वृद्धा को लगी, घायल

Tue, 22 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गोली से घायल वृद्धा। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली के कैंथा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने दरवाजे पर बैठे युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली चबूतरे पर बैठी पड़ोसी वृद्धा की जांघ में जा धंसी। युवक ने घर में घुसकर जान बचाई। पीड़ित ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, घायल वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैंथा गांव निवासी भानुप्रताप पुत्र माधव प्रसाद राजपूत ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था। उसके बगल में पड़ोसी 65 वर्षीय महिला मक्खन पत्नी भैयालाल ढीमर बैठी थीं। आरोप है कि तभी गांव निवासी प्रह्लाद पुत्र गोकुल व रोहित पुत्र कल्लू आए। उसे देखकर गाली गलौज करने लगे।

मना करने पर दोनों युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली पास में बैठी वृद्धा की जांघ में जा धंसी। सूचना पर गांव पहुंची कोतवाली पुलिस ने वृद्धा को लहूलुहान हालत में सीएसची पहुंचाया। डा. अमित ने बताया कि गोली वृद्धा की जांघ की हड्डी में फंस गई। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि रंगबाजी को लेकर प्रहलाद पुत्र गोकुल और रोहित पुत्र कल्लू ठाकुर ने गोली चलाई। जो वृद्धा को लगी है। घटना के कारणों को लेकर कोतवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें