फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की बोलेरो की टक्कर से मौत

Sun, 06 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर-कालपी फोरलेन पर सैय्यद बाबा स्थान में लगे हैंडपंप में पानी पीकर सड़क पार कर रही वृद्धा को तेजगति बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकरशव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड तारनिवासी बाबूलाल की पत्नी राजाबाई (60) भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता के खेतों में काम करने गई थी। तभी दोपहर में उसे प्यास लगी। राजाबाई रोड किनारे सैयदबाबा मजार के पास लगे हैंडपंप पर पानी पीने चली गई।

पानी पीने के बाद वह सड़क पार कर रही थी तभी हमीरपुर की ओर से रही तेज रफ्तार सफ ेद बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बताया कि सफेद बोलेरो में झंडा लगा था। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। नगर पंचायत अध्यक्ष माया बाल्मीकि भी घटना स्थल पर पहुंची और वृद्धा के परिवारजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना पाकर सीओ सदर सीताराम भी घटना स्थल पर पहुंचे। मृतका के पुत्र श्यामू ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ  थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राममिलन ने बताया कि बोलेरो का नंबर महिलाएं देख नहीं पाई हैं। गाड़ी की पहचान अभी हो नहीं पाई है लेकिन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें