फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

Thu, 03 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के बांकी गांव स्थित तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। पास ही भैंस को नहला रहे पिता को तब जानकारी हुई जब बच्चे का शव तालाब में उतराने लगा। देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बांकी गांव निवासी शिवचरन साहू बुधवार को अपनी भैंस बाजार में बेचने के लिए उसे तालाब में नहलाने ले गया। साथ में उसका छह वर्षीय पुत्र मोहित भी पीछे लग गया। जब पिता भैंस को नहला रहा था।

तभी मोहित नहाने के लिए तालाब में कूद गया। जिसका पिता को पता नही चला। अनुमान है कि नहाते समय गहराई में चले जाने से मोहित डूब गया।

थोड़ी देर में जब मोहित का शव पानी में उतराने लगा तो पिता बदहवाश हो गया और बच्चे को आनन फानन में कस्बा स्थित पीएचसी लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन शव गांव ले गए। देर शाम बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें