हमीरपुर-कालपी फोरलेन स्थित पतारा-कुसमरा श्रमदान के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक बाइक घुस गई। हादसे में हेलमेट न पहनने के कारण बाइक चालक अधेड़ के सिर में गंभीर चोट आ गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
सुमेरपुर थानाक्षेत्र के इमिलिया मोहल्ला निवासी केदार सिंह चंदेल (52) कस्बे के फैक्ट्री एरिया स्थित रिमझिम इस्पात फैक्ट्री में कर्मी था। मंगलवार को वह बाइक से कदौरा थानाक्षेत्र के बागी गांव स्थित शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात करीब दो बजे वह घर लौट रहा था। कालपी फोरलेन पर कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा- कुसमरा श्रमदान के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक घुस गई। दुर्घटना में बाइक सवार का सिर फट गया और उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष कुरारा सुभाष कुमार यादव ने बताया कि मृतक के पास से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।