फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत

Wed, 20 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों को सांत्वना देते एमएलसी रमेश मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित खन्ना टोल टैक्स के पास एक कार ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। इसमें पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 9:30 बजे विजय कुमार गौतम (48) और अनुज निवासी असुई मौदहा गांव से खेती का काम निपटाकर निजी कार्य से महोबा जा रहे थे। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे स्थित खन्ना टोल टैक्स के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने भी संतुलन खो दिया और कार में जा घुसा। इसमें कार के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार विजय गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनुज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर एमएलसी रमेश मिश्रा बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनके साथ बबलू मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें