फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत, लगा जाम

Sat, 21 Mar 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के बड़ा चौराहा पर एक वृद्ध की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने चालक व क्लीनर को हिरासत में ले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं अन्य सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

फत्तेपुर मोहल्ला निवासी पप्पू साहू (60) राजमार्ग किनारे ठेले पर जूस बेचकर परिवार पालते थे। शनिवार शाम साढ़े आठ बजे ठेले के पहिए ठीक कर रहे थे, तभी कबरई से कानपुर जा रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। लोगों ने भागते ट्रक को रोका। हादसे से चौराहे पर जाम लग गया।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछा गांव निवासी नावेद खान शुक्रवार देर शाम मौदहा से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। गांव के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े। इसी प्रकार थाना क्षेत्र बिवांर के सायर गांव निवासी निर्मला देवी शुक्रवार की शाम को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। परिजनों ने गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार कुरारा थानाक्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी शनि (28) शनिवार को बाइक से अपने गांव जा रहा था।
कुरारा बेरी मार्ग में चूल्हा मोड़ के पास पहुंचा तभी बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से बाइक सवार सड़क पर जा गिरा। राहगीरों ने गंभीर हालत में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। इसी प्रकार थानाक्षेत्र के पतारा गांव में शनिवार दोपहर को गांव निवासी अंशु हार्वेस्टर से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें