फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदक को अब देना होगा शपथपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर । यातायात नियमों का पालन और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग सख्त हो गया है। इसके लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों को यातायात नियमों का पालन का शपथ पत्र भरना हाेगा। इसके बाद एआरटीओ की ओर से लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिले केे एआरटीओ कार्यालय में रोजाना 25 से 30 लाइसेंस बनते हैं। लाइसेंस बनवाने के लिए शपथ पत्र मेंं अंकित रहेगा कि मैं शपथ लेता हूं कि ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद दो पहिया वाहन बिना हेलमेट तथा चार पहिया व भारी वाहन बिना सीट बेल्ट लगाए नहीं चलाऊंगा, ट्रैफिक नियमों का सदैव पालन करूंगा। नियम का उल्लंघन करू अथवा पकड़ा जाऊं तो मेरा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए।
एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह का कहना है कि इस शपथ पत्र के भरने के बाद ही वाहन चालकों के लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया विभाग की ओर से की जाएगी। बताया कि जिले में करीब 1.65 लाख वाहन पंजीकृत हैं। रोजाना करीब 25 से 30 लाइसेंस बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें