फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सदस्य पद के लिए भरे गए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के पांच ब्लाकों में रिक्त 27 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए रविवार को 41 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। चुनाव को लेकर ब्लाकों में चुनाव लड़ने वालों में उत्साह दिखा। राठ में चार, सरीला में सात व मौदहा में एक नामांकन भरा गया।
विज्ञापन

कुरारा संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्यों के खासी 16 खाली पदों पर आगामी 20 दिसंबर को मतदान होना है। एआरओ अभय सागर ने बताया कि 21 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सोमवार को पर्चों की जांच की जाएगी और 14 को नाम वापसी के बाद 3 बजे से चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। भौली में ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ न होने पर दोबारा चुनाव हो रहा है। यहां से सदस्य पद के लिए पूर्व चेयरमैन व सपा नेता माया बाल्मीकि की अगुवाई में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला घसिटिया बाल्मीकि ने सदस्य पद का पर्चा भरा। भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार आठ ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल आठ पर्चे बिके। निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने बताया ग्राम पंचायत बरुआ में दो, बांकी में दो, इंगोहटा, अतरार, बरदहा सहजना, दरियापुर में एक-एक सदस्य पद रिक्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें