उपमंडल की पंचायत जलाड़ी के वार्ड नंबर एक में आईपीएच विभाग ने पेयजल
सुविधा दिए बगैर ही उपभोक्ताओं को पानी के बिल थमा दिए हैं।
गांव के सात
परिवार ऐसे हैं, जिनके नलों में पानी नहीं आता है। बिना पानी का प्रयोग किए
ही विभाग ने बिल थमा दिया है। इन लोगों का कहना है कि उनके नलके डेढ़ वर्ष
से सूखे पड़े हैं।
बावजूद इसके विभाग नियमानुसार पानी का बिल थमा देता है। गांववासी रतन चंद, संजय, सुखदेव, शिवानी, सलोचना, वीना, मंजीत, बालकृष्ण,
देवराज, राणू राम, सुरभि, मीना, स्वर्णा, करतार चंद, प्रकाश चंद, अयोध्या
देवी, कमला देवी, विशाल, विक्की, राकेश, होशियार सिंह आदि का कहना है कि
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया है।
आज
तक समस्या का हल नहीं हुआ है। उधर, एसडीओ उमेश डोगरा का कहना है कि अभी
शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो जल्द समस्या हल की जाएगी।