फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अधिक मूल्य पर वस्तुएं बेचने वाले नौ दुकानदारों का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विद्यालयों के आसपास तंबाकू, सिगरेट एवं नशे की वस्तुओं की बिक्री रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को शहर स्थिति 21 विद्यालयों के आसपास निरीक्षण कर नौ दुकानों का चालान किया गया।
विज्ञापन


विधिक माप विज्ञान विभाग (बाट-माप) के वरिष्ठ निरीक्षक शशि पाल सिंह ने बताया कि कुल 21 दुकानों की जांच की गईं। दुकानों में आवश्यक घोषणाएं अंकित न पाए जाने तथा एमआरपी से अधिक मूल्य पर वस्तुओं की बिक्री करने पर नौ दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 5,000 का जुर्माना लगाया है। दुकानदारों को विद्यालयों के आसपास प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री न करने के निर्देश दिए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें