फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मां माहेश्वरी धाम में सफाई लापरवाही, दो कर्मियों का वेतन रोका

Fri, 20 Mar 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। चैत्र नवरात्रि मेला की तैयारियों के बीच शुक्रवार को बीडीओ विपिन कुमार और तहसीलदार रविंद्र पाल ने भेड़ी डांडा स्थित मां माहेश्वरी माता मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सफाई व्यवस्था में घोर लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान 10 सफाईकर्मियों में से आठ ही मौजूद मिले, जबकि जलालपुर व अरतरा ग्राम पंचायतों से तैनात राजू व विजेंद्र बिना सूचना के गायब पाए गए। बीडीओ ने दोनों का एक दिवसीय वेतन तत्काल रोकने के आदेश दिए। बीडीओ विपिन कुमार ने चेतावनी दी कि मेला अवधि में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के जरिए सफाई सुनिश्चित की जा रही है और जरूरत पर अतिरिक्त मजदूर लगाए गए हैं। उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता ने तहसीलदार रविंद्र पाल को मेला निगरानी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में ग्राम विकास, पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व व विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें