शिवरात्रि महोत्सव में चले रहे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नौगांव ने नागपुर से 7 विकेट से हराकर पूल बी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
स्वर्गीय महिपाल सिंह क्रीड़ा स्थल में चल रहे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पूल बी का दूसरा मैच बुधवार को नौगांव और नागपुर के बीच खेला गया। इसमें नागपुर ने टास जीकर पहले बैटिंग कर नौगांव के सामने 137 रन का लक्ष्य रखा। नागपुर के कप्तान अमूल पाटिल पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
विवेक ने 39 रन बनाए। नौगांव के नदीम ने 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौगांव की टीम ने 15वें ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। नदीम ने 56, कलीम ने 31 रन बनाए। नागपुर की तरफ से क्षितिज, विवेक और सचिन ने एक-एक विकेट लिया। अंपायरिंग जयनारायन राजपूत व मानिक गुप्ता ने की।