फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सम्मान के चलते दो घंटे जाम रहा नेशनल हाईवे

विज्ञापन
फोटो 09 एचएएमपी 24- शहर के भाजपा कार्यालय के सामने बेतवा पुल पर लगा जाम। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर सुबह 11 बजे से शुरू हुआ जाम दोपहर एक बजे तक लगा रहा। जाम में स्कूली वाहन, रोडवेज बसों सहित दमकल वाहन भी फंसे रहे। इससे राहगीरों को तेज धूप में परेशान होना पड़ा। वहीं भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत होता रहा।
विज्ञापन

भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए गोहांड ब्लॉक प्रमुख अरविंद मुखिया को नियुक्त किया है। उनका जनपद में प्रथम आगमन के चलते भाजपाइयों की लंबी लाइन लग गई। यमुना पुल से लेकर बेतवा पुल तक वाहनों की लंबी लाइनें हाईवे के दोनों ओर खड़े हो जाने के चलते राष्ट्रीय हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
सुबह 11 बजे से शुरू हुआ जाम दोपहर एक बजे तक चलता रहा। तेज धूप में स्कूली बच्चे, रोडवेज बसें, दमकल वाहन सहित सैकड़ों बाइक सवार जाम में फंस गए। हालांकि इस दौरान यातायात टीम व पीआरडी जवानों ने जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करते नजर आए। इसके बावजूद जाम की स्थिति बनी रही। वहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का काफिला शहर के अंदर आने से भी तहसील तिराहा, एसपी कार्यालय और बस अड्डा तक जाम लग गया।
विज्ञापन


दो घंटे से चल रहा जाम
पहले यमुना पुल पर स्वागत के दौरान जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हुई तो बेतवा पुल पर जाम लग गया। करीब दो घंटे से जाम खुलवाने में लगे हुए हैं। -अखिलेश कुमार, जय बिल्डर्स अलियापुर।
बाइक निकालने में मुश्किल
आधा घंटा से जाम में फंसे हैं। भीषण जाम के चलते बेतवा पुल पर वाहनों की दोनों ओर लंबी लाइन लगी है। बाइक तक निकलना मुश्किल हो गया है। - ब्रजेश, कुछेछा।
भाजपा के कोई नेता के आगमन के चलते जाम की समस्या रही है। कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल करा दिया गया है। यमुना पुल पर करीब आधा घंटा जाम रहा है। इसके बाद वह वहां से चले आए। -आशुतोष कुमार, यातायात प्रभारी।

फोटो 09 एचएएमपी 24- शहर के भाजपा कार्यालय के सामने बेतवा पुल पर लगा जाम। संवाद- फोटो : 1

फोटो 09 एचएएमपी 24- शहर के भाजपा कार्यालय के सामने बेतवा पुल पर लगा जाम। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें