फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तूफान के बाद से नमामि गंगे की जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
फोटो 10 एचएएमपी 27- टैंकरों से पानी भरते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। मई माह में आए भीषण तूफान के बाद विद्युत व्यवस्था सामान्य नहीं हो पाई है। इससे नमामि गंगे योजना की जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई ग्राम पंचायतों में पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन




ग्रामीणों को टैंकरों के सहारे पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। कई हैंडपंप खराब होने से समस्या और गंभीर हो गई है। 28 मई की रात आए तेज तूफान से ब्लॉक क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ था। तूफान के कारण 1703 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे विभिन्न फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। विद्युत व्यवस्था अब तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। 9 जून को कुछ समय के लिए जलापूर्ति हुई थी, पर 10 जून को यह पूरी तरह बंद रही।



पेयजल संकट गहराने पर धनपुरा, टेढ़ा, पंधरी, छानी खुर्द, मवईजार और बिरखेड़ा के ग्रामीणों ने नियंत्रण कक्ष में शिकायत की। इसके बाद ग्राम पंचायतों द्वारा टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। विदोखर पुरई स्थित ऊपरी टंकी से भी जलापूर्ति बंद होने से करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों ने शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कर नमामि गंगे योजना से नियमित जलापूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें