फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अतिक्रमण अभियान का विरोध

विज्ञापन
फोटो 10 एचएएमपी 08- अपनी गांगों को लेकर तहसील परिसर पहुंचे व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मौदहा (हमीरपुर)। नगर में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मौदहा ने उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सड़क सीमांकन की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
व्यापारियों का आरोप है कि एक ही सड़क पर अलग-अलग चौड़ाई निर्धारित की गई है। इससे समानता के सिद्धांत की अनदेखी हो रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने इस ज्ञापन का नेतृत्व किया। ज्ञापन में बड़ा चौराहा से रहमानियां मार्ग को कस्बे की प्रमुख जीवनरेखा बताया गया है। बड़ा चौराहा से तहसील तक 34 मीटर चौड़ाई का सीमांकन हुआ है। वहीं तहसील मार्ग से वंशनाला तक 24 मीटर और मलीकुआं से रहमानियां तक 16 मीटर प्रस्तावित है। व्यापारियों का कहना है कि सबसे अधिक जाम वाले क्षेत्र में कम चौड़ाई नए विवाद को जन्म देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने पूर्व में हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के भविष्य पर प्रश्न उठाया है। उनका कहना है कि प्रस्तावित कार्रवाई से नगर का व्यापार प्रभावित होगा। अनेक दुकानदार आर्थिक संकट का सामना करने को मजबूर हो सकते हैं। व्यापार मंडल ने पूरी सड़क पर एक समान मानक लागू करने की मांग की है। यहां पर अनूप सिंह, नगर महामंत्री अभिषेक गुप्ता (मयंक), कुलदीप गुप्ता (दीपू), अंकित शिवहरे, अरविंद गुप्ता, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, अंबरीश सोनी और सुधीर गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें