फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान ने पहना मिस शारदा का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के रामलीला मैदान स्थित मां शारदा बालिका मंदिर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्राओं की विदाई पार्टी और मिस मां शारदा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिस मां शारद की विजेता मुस्कान रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मां शारदा बालिका मंदिर इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता में छात्राओं ने भाग लिया। मिस मां शारदा का ताज विनर के रूप में मुस्कान गुप्ता को पहनाया गया। प्रथम रन अप पलक राजपूत व सेकंड रनर श्रेया राजपूत रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुधा बुधौलिया ने कहा कि पूरी पढ़ाई करने के बाद कक्षा 12 की छात्राओं से हाईस्कूल और कक्षा 11 की छात्राओं को सीखना चाहिए। कॉलेज में समय-समय पर प्रतियोगिताएं होने से बच्चों की हौसले बढ़ते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना शर्मा ने की। संचालन सुजीत द्विवेदी ने किया।
इस मौके पर नरेश सक्सेना, कृष्णदत्त पटेरिया, रामकिंकर नगायच, नीरज सविता, शिवशंकर साहू, शरद अग्रवाल, आरती नगायच, साधना द्विवेदी, दीपिका, सरला मिश्रा, नेहा द्विवेदी, मोहिनी सक्सेना, अपर्णा मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव, संगीता त्रिपाठी, अखिलेश गुप्ता सहित छात्राएं, शिक्षिकाएं और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें