फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कल्पवृक्ष कर यमुना तटबंध में मॉर्निंग वॉक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यमुना नदी पर मेरापुर में निर्माणाधीन पिंचिंग के कार्य का मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंधों व कटान पर नजर रखने के निर्देश दिए। कल्पवृक्ष परिसर की साफ-सफाई व खूबसूरती की सराहना ही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मंडलायुक्त ने बाढ़ से बचाव के लिए निर्माणाधीन यमुना तटबंध का निरीक्षण किया। कल्पवृक्ष परिसर की साफ सफाई व खूबसूरती को सराहा। कहा और बेहतर ढंग से सुंदरीकरण कराएं साथ ही प्रकाश की बेहतर व्यवस्था करें। प्रत्येक गली में एक सप्ताह के अंदर हाईमास्क एलईडी लाइट लगवाकर लगवाएं। कहीं भी कूड़ा कचरा नहीं मिलना चाहिए। कूड़ा फैलाने वालों को नोटिस दें। मंडलायुक्त ने रानी लक्ष्मी बाई पार्क का अवलोकन कर बेहतर ढंग से सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। सिंह महेश्वर मंदिर का भी भ्रमण किया।
जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, डिप्टी कलेक्टर/अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें