फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मुस्कान ने 100 मीटर दौड़ में हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
फोटो 14 एचएएमपी 38- तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कृत करते एसडीएम व सीओ।
विज्ञापन
सरीला। नगर के जरिया बस स्टैंड के पास दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की छात्रा मुस्कान ने प्रथम स्थान हासिल किया। एसडीएम और सीओ ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय रंहतिया के कक्षा छह के छात्र पुष्पेंद्र ने प्रथम, करियारी के कक्षा चार के छात्र बॉबी द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय सरीला के छात्र देवांश ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जरिया की कक्षा आठ की छात्रा मुस्कान ने प्रथम, कक्षा सात की पलक द्वितीय और कक्षा सात की छात्रा कामिनी तृतीय स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय सरीला की कक्षा छह की छात्रा रंजना प्रथम, करियारी विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा उपासना द्वितीय और कक्षा आठ की छात्रा राशि तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर बीडीओ शैलेश कुमार त्रिपाठी, अमित अवस्थी, अतुल यादव, मनीष यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें