फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य घायल हैं। मृतक के भाई ने महिला सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मवई गांव के चंद्रकरन राजपूत ने बताया कि पड़ोसी रामकिशोरी से प्रधानी के चुनाव में विवाद हुआ था। तभी से उक्त लोग रंजिश मान रहे हैं। शनिवार सुबह परिजनों के साथ खेतों पर काम कर रहे थे। तभी रामकिशोरी, वीरसिंह, वीरेंद्र, अरविंद, रामभरत, शत्रुघ्न व संपत असलहा, कुल्हाड़ी, हंसिया व लाठी डंडे लेकर पहुंचे। अचानक उनके भाइयों पर हमला बोल दिया।
हमले में भाई सरोवर, धर्मपाल व अर्जुन को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अर्जुन की इलाज के दौरान उरई में मौत हो गई थी। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

बाइक सवार सफाईकर्मी घायल
राठ। सीएचसी के सफाई कर्मचारी दिल्लीपत व परमेश्वरीदयाल कैंथा गांव रिश्तेदारी में गए थे। उन्होंने बताया कि रविवार रात बाइक से वापस लौट रहे थे। बसेला गांव नहर के पास बैलगाड़ी से बाइक टकराने पर दोनों घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। दिल्लीपत को मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। वहीं कोट बाजार निवासी प्रणव (8) व औंड़ेरा गांव कीं रामवती (60) दुर्घटना में घायल हो गईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें