फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नशे में धुत युवकों की बाइक लोडर से टकराई, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
फोटो 24 एचएएमपी 29- सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र मुस्करा में घायल का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
मुस्करा/गहरौली। कस्बा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी निवासी दो बाइक सवार बुधवार शाम 5 बजे सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा लाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पहाड़ी निवासी मातादीन (40) अपने साले संतोष कुमार के साथ रिहुनिया बिहारी गांव से बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने शराब का सेवन कर रखा था। रास्ते में उनकी बाइक पहले सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकराते-टकराते बची, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद अनियंत्रित बाइक आगे चल रहे एक अज्ञात लोडर में पीछे से भिड़ी गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दोनों लोगों को देखकर पड़ोसी रोहित निवासी पहाड़ी ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बृजेंद्र राजपूत ने प्राथमिक उपचार के बाद संतोष की हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया, जबकि मातादीन के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें