हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल ने 23 जून को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। सचिव ने कारागार की स्वच्छता, चिकित्सीय सेवाओं और भोजन की गुणवत्ता जांची।
उन्होंने सुरक्षा प्रबंधन तथा निशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी भी ली। वंदना अग्रवाल ने विधिक सहायता डेस्क और विधिक सहायता क्लीनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का परीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के विधि विद्यार्थियों ने भी कारागार का शैक्षिक भ्रमण किया। निरीक्षण में डिप्टी एलएडीसी हरनाम सिंह और जेलर प्रभाकांत पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।