फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहु बन के किसी दिल में धड़क कर देखो

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और बुंदेलखंड हलधर फार्मर प्रड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सहयोग से सीएचसी में रक्तदान शिविर लगा। जिसमें 25 महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

अभियान का शुभारंभ सीओ अभय नारायण राय ने रक्तदान कर किया। कहाकि जीवन का बेहतरीन कार्य रक्तदान है। आप को यदि यह मौका मिलता है तो उसे न गवाएं। एसडीएम पवन प्रकाश पाठक ने कहा युवा व स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता है। शिविर में 50 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 25 ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय चौरसिया, डॉ. भरत राजपूत, डॉ. डीएस वर्मा, कपिल वाष्णेय, जयशंकर त्रिपाठी, सीतू सेंगर आदि मौजूद रहे।
ये रहे महादानी
अभय नारायण राय सीओ, स्वामी ब्रह्मानंद स्वाभिमान सेवा संस्थान के अध्यक्ष हरिचरन फौजी, पुलिस विभाग के रामसिया पाल, संजीव कुमार, विमलेश राजपूत, कुलदीप कुमार, गुल्लू सिंह, व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता, एलआईयू के अरुण कुमार, यातायात के अवधेश कुमार, एसडीएम कार्यालय के बृजेश कुमार, समीर अली सहित भूपेंद्र सिंह, अनिल राजपूत, दीपक कुमार, महेंद्र बादल, कामेंद्र गुबरेले, अरुण कुमार, राजवीर सिंह, योगेंद्र कुमार, बृजगोपाल, सुनील राजपूत, नीरज कुमार, देवेंद्र राजपूत व मोहित मिश्रा ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें