हमीरपुर। शारदीय नवरात्र की नवमी को शहर के चौरादेवी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजन के बाद माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। बुधवार को सुबह 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन आरंभ और दोपहर एख बजे शत चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति डाली गई।
ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और जयकारों के बीच यह शोभायात्रा भक्तिमय उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी। शहर के चौरा देवी मंदिर में सुबह से कन्या भोज होता रहा। वहीं, दुर्गा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन हुआ। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और महिलाएं रात्रि भजन-कीर्तन करती रहीं।
गहरौली संवाद के अनुसार चिल्ली गांव के बड़ी देवी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गांव चिल्ली की बड़ी देवी मंदिर बीते सात दिनों तक चली श्रीमद्भागवत कथा में धर्मप्रेमी श्रोतागण भाव विभोर होकर भक्ति रस का आनंद लिया। कन्या भेज के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। वृन्दावन धाम से आई कथा वाचक आराध्या द्विवेदी ने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण व राधा के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए प्रेम का संदेश दिया।
कुरारा संवाद के अनुसार कस्बा के बेरी रोड में सत चंडी भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। कस्बा के बेरी रोड में रामकुमार गुप्ता के आवास पर शतचंडी भागवत कथा के समापन में भंडारे का आयोजन हुआ।
फोटो 01 एचएएमपी 28-शहर के महिला थाने के पास स्थित दुर्गा पंडाल में दुर्गा मां कि आरती करते कमेट