फोटो 19 एचएएमपी 27- एसडीएम को खराब लड्डू दिखाते अधिवक्ता। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के तहसील परिसर के पास रवि स्वीट्स हाउस से खरीदे गए बूंदी के लड्डुओं में फफूंद मिलने की शिकायत एसडीएम से की गई। शिकायती पत्र देकर दुकान की जांच, मिठाई के नमूनों की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता प्रदीप सिंह ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 18 अगस्त की रात उसने रवि स्वीट्स हाउस से 500 ग्राम बूंदी के लड्डू खरीदे थे। रात में पत्नी ने लड्डू खाए। इसके बाद बुधवार सुबह उसे पेट दर्द और उल्टी होने लगी। बाद में परिवार के अन्य सदस्यों ने जब लड्डू खाने के लिए निकाले तो उनमें फफूंद लगी दिखाई दी। आशंका जताई कि दूषित लड्डू खाने से ही उनकी पत्नी की तबीयत खराब हुई। दुकानदार दुकान बंद कर मौके से भाग गया है। एसडीएम करनवीर सिंह ने बताया कि जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है।