फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: निर्माणाधीन मकान में उतरा करंट, मजदूर झुलसा

विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 26- बड़ी पुलिया के पास निर्माणाधीन मकान से गुजरती केबिल। पीड़ित
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बड़ी पुलिया के समीप निर्माणाधीन मकान में मंगलवार को करंट उतरने से मजदूर अंकित सोनकर झुलस गया। मकान मालिक बाबूलाल ने बताया कि मकान के किनारे खंभा लगा है। खंभे से आसपास के लोगों को दिए गए कनेक्शनों की केबलें मकान के अंदर से होकर गुजरती हैं।
विज्ञापन


केबलों को हटाने के लिए कई बार विद्युत निगम से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को मकान में करंट उतरने से मजदूर झुलस गया। गृहस्वामी ने बताया कि केबलें नहीं हटाई गईं तो कभी बड़ा हादसा हो सकता है। अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें