फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के गढ़ी मोहल्ले में संचालित मदरसा दारुल हिफ्ज फैजा़न-ए-अस्हाबे सुफ्फा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा परिणाम घोषित कर स्थान पाने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मदरसा दारुल हिफ्ज फैजा़ने अस्हाबे सुफ्फा में मौलाना रियाजउल हसन के नेतृत्व में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दीनी मालूमात के साथ अन्य प्रश्न के उत्तर देने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मो. अहमद रजा़ को प्रथम, मो. गुफरान रजा़ द्वितीय, मो.शाहूद रजा़ तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थान पाने वाले बच्चों को मेडल के साथ मोमोंटों देकर सम्मानित किया गया। परीक्षक के रूप में हाफिज जुम्मन कम्हरिया, हाफिज व का़री जाबिर साहब ललितपुर मौजूद रहे।
इस मौके पर मुदर्रिस हाफिज गुलाम का़दिर साहब, नाजिमे आला हाफिज व कारी हजरत हाफिज रियाजुल हसन, शिरकत करने वाले हजरात मौलाना मिस्बाहुल हसन, मौलाना रमजा़न, मौलवी अब्दुल वहीद, शुजाअत खां, फय्याज खां, हाजी वाजिद खां, जा़हिद खां, शादाब खां, हिकमत खां, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें