फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने दबंगों के साथ मिलकर पुत्रों के साथ मारपीट की

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। पुत्र-पुत्रियों ने अपनी मां और दबंगों पर धमकाने व मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र बिवांर के महोखरी पुरवा निवासी महिला अनीता ने बताया कि उनकी मां रामकुमारी ने अपने जीजा श्याम सिंह निवासी परछछ के साथ अलग रहती है। उनके छोटे भाई दीपक, दीपांशु अलग रहते है। वह अपनी वृद्ध दादी के साथ सिलौली गांव में रहती हैं। भाई अपने पिता की जमीन पर खेती कर भरण पोषण करते हैं। शनिवार को वह भाइयों के साथ खेत में लाही की फसल की हार्वेस्टर से कटवा रही थी। तभी मां रामकुमारी अपने साथ तीन दबंगों को लेकर आई और गाली गलौज कर हार्वेस्टर चालक को भगा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जमकर मारापीटा। कोतवाल पवन पटेल ने कहा कि बच्चे छोटे हैं। महिला को इस मामले में दखलंदाजी करने से रोका है। अगर नहीं मानेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें