फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ मझगवां पर रेप का आरोप

Tue, 25 Aug 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगवां थानाक्षेत्र के गांव की एक महिला ने थानाध्यक्ष मझगवां पर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक लखनऊ को शिकायत भेजी है। जिसमें पीड़िता ने मुकदमा दर्जकर आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


मझगवां थानाक्षेत्र के गांव निवासी महिला ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि 22 अगस्त की रात 9 बजे थानाध्यक्ष मझगवां विनय कुमार शराब के नशे में उसके घर पर आए।

जबकि साथ आए तीन चार सिपाही घर के बाहर खड़े रहे। एसओ ने पूछा कि घर में कौन-कौन हैं। जब कहा कि बहू है। महिला ने आरोप लगाया कि तभी एसओ उससे अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन


विरोध कर जब बहू मोबाइल से फोन करने लगी तो तमंचा सटाकर उसे जबरन कमरे में बंद कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसने धमकी दी थी कि यह बात किसी से न बताए।

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह परिवारीजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की है। इस पर पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक के अलावा डीआईजी बांदा से भी मामले की शिकायत की है।

इस बारे में मझगवां थानाध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि लगाए गए आरोप निराधार हैं। बताया कि गांव में  6 अगस्त को एक व्यक्ति धर्मदास की हत्या कर दी गई है।

इस हत्या में महिला का पति व अन्य लोग आरोपी हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी। उधर अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि महिला पेशबंदी में फर्जी शिकायत कर रही है। मामले की जांच कराई जा चुकी है। उसका पति मुल्जिम है तो उसे पकड़ा ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें