हमीरपुर। शहर स्थिति नगर पालिका परिषद में मुख्यमंत्री वैश्विक नगर विकास योजना और कई अन्य विभागों की संचालित परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। कई विकास परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं तो कुछ चल रही हैं, लेकिन एक बुनियादी कमी इनपर भारी पड़ती दिख रही है। वह पार्किंग की व्यवस्था है। शहर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
शहर के प्रमुख तिराहों व चौराहों सहित सड़क किनारे सुंदरीकरण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन कामर्शियल दुकानों के पास भविष्य में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं बनाई गई है। इससे शहर की सड़कों पर वाहनों का बोझ और जाम की समस्या और अधिक गंभीर होती जा रही है।
बता दें कि पीडब्ल्यूडी के साथ ही नगर पालिका की ओर से मुख्यमंत्री वैश्विक नगर विकास योजना और 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कई जनहितकारी कार्य कराए जा रहे हैं। मगर यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा रही है। जबकि शहर के मुख्य बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में पहले से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। पार्किंग की न होने से स्थिति और बिगड़ रही है।