फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में की एक लाख की खरीददारी

Tue, 01 Sep 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाताधारकों को बडे़-बडे़ सपने दिखाकर या फिर बैंक कर्मी बताकर साइबर क्राइम करने वाले गिरोह ने एक युवक के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित युवक ने बैंक के अधिकारियों को सूचना  देकर थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


जरिया थाने के अतरौली धगवां गांव निवासी भवानीदीन पुत्र अशोक कुमार का कस्बे की भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में खाता है। खाते में लाखों रुपये जमा हैं। सोमवार को भवानीदीन ने अपने खाते से 10 हजार रुपये निकाले।

रुपये निकालने के बाद जब उसने पासबुक में इंट्री कराई तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने बताया कि 29 अगस्त को उसके मोबाइल 9453000788 पर एक फोन आया कि वह एसबीआई से बोल रहा है। आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है।
विज्ञापन


इसलिए वेरीफिकेशन करने के लिए अपने एटीएम कार्ड में लिखे 16 अंकों का कोड बताएं। भवानीदीन ने बताया कि बैंक कर्मी समझ उसने अपने एटीएम कार्ड का नंबर और पिन नंबर बता दिया।

इसके बाद तीन दिन के अंदर उसके खाते से करीब 1 लाख रुपये की खरीददारी कर ली गई।
एसबीआई के शाखा प्रबंधक योगेश अग्रवाल ने बताया कि भवानीदीन के खाते से एटीएम के तहत किसी ने एक लाख रुपये की खरीददारी कर ली।

एटीएम कार्ड धारक किसी भी व्यक्ति को अपने कार्ड का नंबर और पिन नंबर नहीं बताना चाहिए। अगर कोई पूछे तो उस समय न बताकर बैंक में आकर जानकारी करें। क्योंकि बैंक से किसी भी ग्राहक से फोन पर वेरीफिकेशन नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें