फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Mon, 31 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर स्थित नेशनल हाईवे में वन विभाग द्वारा बनवाए जा रहे ट्रीगार्ड निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए मजदूरों ने शव को रखकर हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद जाम खत्म हो सका।
विज्ञापन


सोमवार शाम 4 बजे नेशनल हाइवे में वन विभाग द्वारा बनवाए जा रहे ट्री गार्ड बनाने का काम चंदपुरवा गेट के समीप हो रहा था। पौथिया निवासी मजदूर अनिल (22) पुत्र जयराम प्रजापति तथा कुंडौरा निवासी सुरेश पुत्र गोपाल धोबी कार्य कर रहे थे।

तभी कबरई की ओर से गिट्टी भरकर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने अनिल व सुरेश को कुचलता निकल गया। हादसे में अनिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक को राहगीरों ने फैक्ट्री एरिया के पास दबोचने के बाद पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

इस दौरान मजदूरों ने मृतक के शव को हाइवे में रखकर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें