फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक विक्षिप्त युवक कुए में कूदा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव में मानसिक बीमार युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे राठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खेड़ा शिलाजीत गांव निवासी जय सिंह का इकलौता पुत्र राजेश कुमार (35) पिछले कई सालों से मानसिक रोग से पीड़ित है। परिवार के लोग ग्वालियर में उसका इलाज करा रहे हैं। एक माह पूर्व भी वह फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। उसकी हरकतों को देखकर परिजनों ने कुएं के चारों ओर तार लगा रखे थे, एक स्थान पर जगत टूटी होने पर वहां एक पत्थर लगा दिया था। मंगलवार को राजेश पत्थर हटाकर कुएं में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल के जवानों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। उसके चचेरे भाई रवि राजपूत ने बताया कि कूदते समय उसे पकड़ने का भी प्रयास किया गया था। राजेश की तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें