कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा 26 जुलाई से नौ अगस्त तक आयुष्मान कार्ड बनाने व एक्टिवेशन करने का विशेष अभियान चलेगा। इसमें पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाए। वहीं नौरंगा सीएचसी की प्रगति धीमी मिलने पर नाराजगी जताई।
डीएम ने कहा सभी एमओआईसी प्रगति में सुधार कर प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। कहा आशा व एएनएम का सहयोग लें। आयुष्मान मित्र फील्ड में जाकर कार्य करें। जनसेवा केंद्र व जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कार्ड एक्टिवेट कराएं। टीकाकरण में नौरंगा सीएससी की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त कर सुधार के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों का भुगतान न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओपीडी आने वाले मरीजों की न्यूनतम 5 प्रतिशत टीबी की जांच कराई जाए।
कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी पूर्ण रखी जाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पीकू वार्ड तैयार रखे जाएं। मौदहा, मुस्करा, राठ व नौरंगा स्वास्थ्य केंद्रों में 10-10 पीकू वर्ड बनाए जा चुके हैं। इस दौरान सीडीओ केके वैश्य, सीएमओ डा. अशोक कुमार रावत, एसीएमओ/जिला सर्विलांस अधिकारी डा. पीके सिंह, सीएमएस पुरुष अस्पताल डा. विनय प्रकाश, सीएमएस महिला अस्पताल फौजिया अंजुम नोमानी आदि मौजूद रहीं।