दो साल में छह बार सड़क की नाप, नहीं मिली जाम से निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। मुख्यमार्ग चौड़ीकरण के लिए एक बार फिर लोक निर्माण विभाग नाप कर रहा है। दो साल में छह बार नाप होने के बाद भी अभी तक सड़क के चाैड़ीकरण का काम नहीं हो सका है। एक बार फिर लोगों को जाम से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
राठ पनवाड़ी बिलरायां स्टेट हाईवे खंड किमी 428, 429 व 430 के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दृगपाल सिंह अपनी टीम के साथ पंडित परमानंद चौराहा पड़ाव पहुंचे। नाले से नाले तक 12 मीटर की नाप कराई। हालांकि बार-बार नाप बदले जाने से लोगों में भ्रम की स्थिति है। कभी 17 मीटर की नाप होती है और कभी 12 मीटर। अधिशासी अभियंता दृगपाल सड़क चौड़ीकरण का मानक ही नहीं बता पाए। उन्होंने कहा कि नोटिस दिए जाएंगे।