बिवांर(हमीरपुर)। छानी खुर्द में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन रविवार को आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच मौदहा इलेवन और टीकापुर इलेवन के बीच खेला गया। इसमें मौदहा इलेवन ने टीकापुर की टीम को 67 रनों से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
रविवार को हुए आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मौदहा इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।ओपनिंग बल्लेबाज पंकज और अज्जू ने पारी को अच्छी शुरुआत दी और दोनों ने मिलकर पावरप्ले के पांच ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 80 रन जोड़े। ओपनिंग बल्लेबाज पंकज ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 10 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 73 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मौदहा की टीम ने टीकापुर को निर्धारित 15 ओवरों में 213 रनों के विशाल लक्ष्य दिया। इधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीकापुर टीम की शुरुआत भी ठीक रही और ओपनिंग बल्लेबाजों ने पहले पांच ओवरों में अपनी टीम के किये 74 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाजों के आउट होने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीकापुर की पूरी टीम 14.2 ओवरों में महज 146 रनों पर ही ढेर हो गई। मौदहा टीम के बल्लेबाज पंकज को मैन ऑफ द मैच चुना गया और गेंदबाजी में हैट्रिक मारने वाले टीकापुर के गेंदबाज मनोज को पुरस्कृत किया गया।