फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में शहीद हुए नायक गोविंद यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। कस्बा में शव वाहन पहुंचते ही कस्बा शहीद अमर रहे के नारों से गूंज उठा। तिरंगा लगे वाहनों के काफिले के साथ शहीद का पार्थिव शरीर गांव लाया गया।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे शववाहन कस्बा पहुंचा। इसके बाद सेना की टुकड़ी झांसी से शाम पांच बजे पहुंची। सेना के वाहन पर ताबूत रखा गया और सम्मान यात्रा के साथ गांव तक ले जाया गया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शहीद को नमन किया। गांव में शहीद के पार्थिव शरीर को दरवाजे पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस बीच हजारों की संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। शाम को सेना ने सलामी प्रक्रिया पूरी की। सूर्यास्त होने के कारण बुधवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद 15 दिन पूर्व ही ड्यूटी पर गए थे और 30 नवंबर को मामा की बेटी की शादी में शामिल होने गांव आने वाले थे। उनके शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।इस मौके पर सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, चेयरमैन कुलदीप निषाद, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, सुमेरपुर ब्लॉक प्रमुख जयनरायन यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रही। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें