फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़कर नवविवाहिता फांसी पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत अतरैया के मजरा गौरी में गुरुवार की रात नवविवाहिता ने घर में फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गौरी निवासी प्रशांत यादव की शादी एक वर्ष पूर्व मुस्करा थानाक्षेत्र के ग्राम बसवारी निवासी रामसजीवन यादव की पुत्री माया देवी (20) के साथ हुई थी। मृतका के ससुर राजेश यादव ने बताया कि प्रशांत गुरुवार को किसी शादी समारोह में शामिल होकर रात करीब 12 बजे घर लौटा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। नाराज होकर रात 2:30 बजे माया ने फांसी लगा ली।
मृतका के पिता राम सजीवन ने दहेज कम लाने पर ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा गला दबाकर हत्या करने की शिकायत पुलिस से की है। बताया कि 30 मई को शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही पति को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है। मामले की जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें