मौदहा (हमीरपुर)। रागौल-अकौना रेलवे स्टेशनों के बीच चंद्रावल नदी पुल के आगे बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के चालक ने रागौल रेलवे स्टेशन को सूचना दी कि पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। मंडी चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।